फोटो-19- मृतक प्रमोद की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर शेखपुर गांव के पास सोमवार की रात सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे मेें उसकी मौके पर मौत हो गई।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के देवकत्ती गांव निवासी प्रमोद (35) खेती करता था। शेखपुर गांव में निवासी उसके भांजे सोनपाल की मंगलवार को बरात जानी थी। प्रमोद बरात में शामिल होने के लिए सोमवार को आया था।
देर शाम शौच पर जाने के लिए वह कटरा-बिल्हौर मार्ग पार कर रहा था। इस दौरान आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे मेें उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
मृतक के परिवार में पत्नी मीना के अलावा पांच बेटे हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।