फोटो-11- मृतक राजेश की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र में बेटी के घर गए पिता का शव गाजीपुर के निकट ईंट भट्ठे के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब में मिले आधार कार्ड और मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने हादसे में मौत होने की आशंका व्यक्त की।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के यासीनपुर गांव निवासी राजेश (45) खेती करते थे। सोमवार की देर शाम वह गाजीपुर गांव स्थित बेटी की ससुराल आए थे। सुबह गाजीपुर और फत्तेपुर गांव के बीच स्थित ईंट भट्ठे के पास उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला।
परिजनों के मुताबिक शरीर पर खरोंच के निशान थे। उन्होंने वाहन की टक्कर लगने से मौत होने की आशंका व्यक्त की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ छोटेलाल ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या हादसे में युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
फोटो-12- रोते बिलखते मृतक के परिजन- फोटो : HARDOI