फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल में टकराई,युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र में सवायजपुर मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर विद्युुत पोल में टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम सिलवारी निवासी सहवाग (18) सोमवार को अपनी ममेरी बहन की शादी मेें शामिल होने बूटामऊ गांव गया था। मंगलवार की सुबह वह बाइक से घर लौट रहा था। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर गांव से कुछ दूर पहले उसकी बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल में टकरा गई।
हादसे के समय सहवाग हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में चोट आने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल लाए।
जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह तीन भाइयों में बड़ा था। पिता का खेती में हाथ बंटाता था। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। लोनार कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि घटना संज्ञान मेें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें