फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्यूबवेल के हौज में डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। ग्राम दौलतपुर गंगादास निवासी एक युवक कस्बे के पास स्थित ट्यूबवेल के हौज में नहाते वक्त डूब गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर गंगादास निवासी अरविंद (38) का शव कस्बे के पास स्थित एक टयूबवेल के हौज में पड़ा मिला। पास में कपड़े रखे मिले व बाइक खड़ी मिली।
आस पास के लोगों ने हौज में शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि अरविंद विवाहित था।
विज्ञापन

वह तीन भाइयों में छोटा था और खेती करता था। उसके दो बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि अरविंद दो दिन से लगातार शराब पी रहा था। शुक्रवार को भी उसको कुछ लोगों ने नशे की हालत में देखा था।
विज्ञापन

दोपहर को वह कस्बा आया था, यहां से वापस जाते वक्त नहाने के लिए ट्यूबवेल के हौज में उतरा, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें