फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी समेत तीन लोगों ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्र में किशोरी समेत तीन लोगों ने फांसी लगा ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से पूछताछ के बाद बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के दहेलिया अहिरनपुरवा गांव निवासी ब्रजेश (32) के खिलाफ 2013 में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना में वह जेल भी गया था। कुछ दिन पहले वह जमानत पर घर आया था। मुकदमे के सुनवाई चल रही है।
मंगलवार रात वह घर से बिना बताए निकला था। बुधवार सुबह ग्रामीणों को उसका शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ में अंगोछा से फांसी पर लटका मिला।
मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का व अविवाहित था। पिता ने बताया कि मुकदमे का फैसला जल्द होना था। सजा के डर से वह कई दिन से परेशान था। ऐसे आशंका है कि इसी के चलते उसने फांसी लगाई है।
विज्ञापन

उधर टड़ियावां थाना क्षेत्र के अमरावां थोक खाला निवासी गुड्डू (35) मंगलवार रात बिना बताए घर से निकला था। बुधवार सुबह ग्रामीणों को गांव के बाहर उसका शव पेड़ में रस्सी से फांसी पर लटका मिला। पिता नत्था ने बताया कि वह इकलौता था।
उसके परिवार में पत्नी आरती और तीन लड़के हैं। पैतृक संपत्ति के तौर पर उसके हिस्से में सिर्फ एक बीघा जमीन है। वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था।
आर्थिक तंगी के चलते ही उसने फांसी लगा ली। इधर बेलहा गांव के मजरा खांड़ा खेड़ा निवासी रोशनी (17) पुत्री ऊदन ने मंगलवार देर शाम घर में दुपट्टे से फांसी लगा ली। परिजनों ने कारण पता होने से इंकार किया है। तीनों घटनाओं में पुलिस ने बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें