शाहाबाद। ई-रिक्शा से घर जा रहे अधेड़ की जेब काटकर 48 हजार रुपये जेबकतरों ने पार कर दिए। इसके बाद ई-रिक्शा से उतर कर पीछे से आए बाइक सवार के साथ फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली मेें सूचना दी है।
बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के गांव पसिगंवा निवासी कुनेंद्र पाल ने बताया कि उसके भाई साहब सिंह बरेली छावनी में तैनात हैं। मंगलवार को वह भाई से 54 हजार रुपये लेकर घर जा रहा था।
शाहाबाद मेें अल्हापुर तिराहे पर वह पिकअप से उतर गया। इसके बाद नवीन मंडी स्थित एक खाद विक्रेता के छह हजार रुपये देकर 48 हजार रुपये पैंट की जेब में रखकर ई-रिक्शा में घर जाने के लिए बैठ गया।
रास्ते में महुआटोला के पास दो युवक ई-रिक्शा में सवार हुए। युवकों ने उसकी जेब काटकर 48 हजार रुपये पार कर दिए। इसके बाद मीरपुर गन्नू गांव के पास ई-रिक्शा से उतर कर युवक पीछे से आई बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
युवक के भागने पर उसने अपनी जेब देखी, तो रुपये गायब थे। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।