फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास गिराने की धमकी दी, पिता-पुत्र पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर पैसे मांगने और न देने पर आवास गिरवा देने की धमकी के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्रों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पाली कस्बा के मोहल्ला पटियानीम निवासी दीपक ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि नगर से सटे ग्राम भगवंतपुर निवासी प्रदीप, अभिषेक व उनके पिता रघुवीर सिंह प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर अवैध तरीके से वसूली कर रहे हैं।
लाभार्थी दीपक, राकेश, ज्योती मिश्रा, शैलेंद्र, पातीराम से पांच-पांच हजार रुपये वसूल चुके हैं, अन्य लाभार्थियों से 20-20 हजार रुपये की मांग की है, रुपये ना देने पर आवास की किस्त रुकवाने व बने हुए आवास गिरवाने की धमकी दे रहे हैं। पाली थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें