फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग की रखवाली कर रहे युवक की ईँट से सिर कूंचकर हत्या

विज्ञापन
फोटो-19- मृतक रामावतार की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सांडी। कस्बे से सटेे रानी के बाग में आम की फसल की रखवाली कर रहे मजदूर की मंगलवार की रात ईंटों से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। मृतक के चचेरे भाई ने मोहल्ले के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मुंशीगंज निवासी निवासी रामऔतार (40) घर से दो किलोमीटर दूर स्थित रानी के बाग मेें आम की फसल की रखवाली करता था। वह रात में बाग में ही सोता था। मंगलवार की रात ईंटों से उसका सिर कूंचकर हत्या कर दी गई।
बुधवार सुबह बाग पहुंचे चचेरे भाई राजकुमार ने उसका जमीन पर खून से लथपथ शव पड़ा देखा। घटना से कुछ दूरी पर खून से सनी ईंट पड़ी थी। राजकुमार के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की पूछताछ में चचेरे भाई राजकुमार ने मोहल्ले के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया। उसने घटना की वजह पता न होने की बात कही।
मृतक अविवाहित था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दोनों भाई हरियाणा में मजदूरी करते हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पड़ोस के गांव की महिला का था आना-जाना
बाग में फसल की रखवाली कर रहे रामऔतार की हत्या की वजह बताने से परिजन कतरा रहे हैं। जबकि ग्रामीणों में चर्चा है कि बाग में अक्सर पड़ोस के गांव की रहने वाली एक महिला का आना-जाना था। जिससे प्रेम-प्रसंग में हत्या किए जाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस अभी इससे इंकार कर रही है, लेकिन जल्द ही वारदात का खुलासा करने का दावा भी कर रही है।
बाग में हुई थी दावत
बाग के अंदर लकड़ी का एक तखत पड़ा था। पास में एक मिट्टी का चूल्हा रखा था। चूल्हे पर कढ़ाई में सब्जी बनी रखी थी। जिससे स्पष्ट हो रहा था कि घटना से पहले बाग में दावत हुई थी। चूल्हे के पास रखे जूठेे बर्तन इसकी हकीकत बयां कर रहे थे। लोगों का कहना था कि पहले खाना पीना हुआ इसके बाद ऐसा कुछ हुुआ जिसमें उसकी हत्या कर दी गई।

फोटो-20- घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी- फोटो : HARDOI

फोटो-21- घटनास्थल पर पड़ी ईट- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें