फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलियों का बोझ कम करने पहुंची नेकी की दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लंबे समय से नाम मात्र की यात्री ट्रेनों का संचालन होने के कारण रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहने वाले कुलियों की स्थिति बेहद खराब हो गई है।
विज्ञापन

संकटकाल में विभिन्न मोर्चों पर मदद के लिए आगे आने वाली नेकी की दीवार यहां भी संकट मोचक बनकर आई। सोमवार को संस्था ने कुलियों को राशन किट का वितरण किया।
रेलवे स्टेशन पर रहने वाले कुलियों की जीविका यात्रियों का बोझा उठाकर ही चलती है। पिछले काफी समय से नाम मात्र की यात्री ट्रेनों का संचालन हो रहा है।
ऐसे में कुलियों के सामने भरण पोषण की दिक्कत आ गई है। रविवार शाम स्थानीय रेलवे के वाणिज्य नियंत्रक अंबुज मिश्रा ने कुलियों की परेशानियों के बारे में जानकारी नेकी की दीवार परिवार को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर परिवार से जुड़े सचिन मिश्रा, अनिल भसीन, सबील खां, सतेंद्र गुप्ता, अवनीश तिवारी, अनिल दीक्षित, गौरव अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता आदि ने कुलियों के लिए राशन किट की व्यवस्था कराई।
प्रत्येक कुली को दस किलो आटा, पांच किलो चावल, दो किलो चीनी, कड़वा तेल, चाय की पत्ती, नमक, अरहर की दाल, उड़द की दाल और बच्चों के लिए बिस्किट दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें