फोटो-05- गर्मी में तरणताल में मस्ती करते बच्चे
- फोटो : HARDOI
हरदोई। रविवार को आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं और तेज धूप ने दिन भर उमस को बढ़ाए रखा। इसके चलते लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। उमस से बचने के लिए कंपनी गार्डन स्थित तरणताल पहुंचे बच्चों एवं युवाओं ने तैराकी का मजा लिया।
इस उमस भरी गर्मी के बीच लोग बारिश की उम्मीद लगाए हुए हैं, लेकिन मौसम के मिजाज अलग ही हैं। बादल आते हैं लेकिन बिन बरसे ही निकल जाते हैं।
मौसम वेधशाला के पर्यवेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि दिन भर बादलों की आवाजाही तो लगी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई है। पुरवा हवाओं के चलने से उमस बढ़ी हुई है।