फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ की चपेट में आए सुरक्षाकर्मी ने तोड़ा दम

विज्ञापन
फोटो-03- मृतक रोहित की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी मार्ग पर मलिहरा गांव के पास बुधवार की शाम आई आंधी में गिरे पेड़ की चपेट में आकर घायल हुए सुरक्षाकर्मी ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ थानेे के भरतपुर निवासी रोहित (26) निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी था। वह जिला महिला अस्पताल मेेें तैैनात था। बुधवार की शाम ड्यूटी करके वह बाइक से घर जा रहा था।
रास्ते मेें पिहानी मार्ग पर अचानक आंधी और बूंदाबांदी शुरू हो गई। आंधी में पिहानी कोतवाली क्षेत्र में मलिहरा गांव के पास पहुंचे ही उस पर पेड़ गिर गया। वह बाइक समेत पेड़ के नीचे दब गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने उसे पेड़ की डाल हटाकर बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया था। जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
देर रात उसने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी अनीता के अलावा एक बेटा है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें