फोटो-11- मृतका आरोही की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर। लोनार कोतवाली क्षेत्र के बरसोइया गांव में शनिवार की शाम एक बच्ची खेलते समय तालाब में डूब गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्ची को तालाब से बाहर निकाल कर सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बरसोइया निवासी उपेंद्र के घर से 200 मीटर दूरी पर तालाब है। शनिवार शाम उसकी बेटी आरोही (3) अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गई और पानी में चली गई।
उसके साथ खेल रहे बच्चों ने घर जाकर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्ची को बाहर निकाला। लोनार कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है।