फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को स्ट्रेचर पर लादकर एसपी ऑफिस पहुंचा परिवार

विज्ञापन
फोटो-43 - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुछ लोग एसपी ऑफिस में बुधवार को स्ट्रेचर पर एक किशोरी को लेकर शिकायत करने पहुंचे। बताया कि गांव के दबंगों ने किशोरी और उसके परिजन को पीटा था।
विज्ञापन

मामले में आरोपियों को पकड़कर छोड़ दिया गया। जबकि किशोरी की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। परिजन स्थानीय पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।
ग्राम मझिया के शुभम ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 10 मई को गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किया।
उसे बचाने आई 16 वर्षीय बहन, दादी, पिता और मां की भी उन लोगों ने बेरहमी से पीटा। घटना के बाद उसने थाने में सूचना दी, लेकिन स्थानीय पुलिस ने संतोषजनक कार्रवाई नहीं की। इधर पिहानी सीएचसी से किशोरी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वह लोग उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित शुभम ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर छोड़ दिया। जिसकी वजह से पीड़ित परिवार नाराज है। एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला पंजीकृत है। आरोपियों का 151 में चालान किया गया था। मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। धाराओं को तरमीम करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें