फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को बचाने के प्रयास में गई महिला की जान

विज्ञापन
फोटो-15- मृतका बिंदू की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। सांडी-शाहाबाद मार्ग पर दलेल नगर गांव के पास बुधवार सुबह बाइक सवार सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन

उसने सामने से पैदल आ रही वृद्धा को टक्कर मार दी। परिजन घायल वृद्धा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे कुछ देर बाद मृत घोषित कर दिया।
गांव दलेलनगर निवासी बिंदू (65) का मकान सांडी-शाहाबाद मार्ग किनारे बना है। बुधवार सुबह वह रोज की तरह पैदल टहलने निकली थी। घर से कुछ दूरी पर शाहाबाद की तरफ से आए बाइक सवार के सामने कुत्ता आ गया।
बाइक सवार उसे बचाने के प्रयास में अपना नियंत्रण बाइक पर नहीं रख सका और बिंदू से जा टकराया। बाइक की टक्कर लगने से बिंदू गंभीर रूप से घायल हो गई। भागने का प्रयास कर रहे बाइक सवार को ग्रामीणों ने दबोच लिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। मृतका के परिवार में चार बेटे व दो बेटियां हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बाइक सवार को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें