फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्हारेपुर में रोते बिलखते मृतका के परिजन।

विज्ञापन
फोटो-48-रोते-बिलखते परिजन - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सवायजपुर। जनपद फर्रुखाबाद के मोहम्दाबाद थाना क्षेत्र में हुए हादसे में जनपद के लोनार थाना क्षेत्र के म्हारेपुर में मातम छा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव के निवासी राकेश सिंह की बेटी वंदना, दामाद बलराम, नातिन मोहनी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वहीं 2 साल का कार्तिक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
शनिवार को गांव में मृतका के पिता राकेश सिंह और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। उन्होंने बताया उनके दामाद के भाई लालू की शादी 9 मई को सवायजपुर तहसील के सिधौल में तय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी के लिए बेटी और दामाद 5 दिन पहले गांव आए थे। बैंड बुक करके वापस अपने घर लौट रहे थे और मोहम्मदाबाद में हादसा हो गया। बताया कि उनकी बेटी पिछली बार दीपावली पर आई थी और इस बार अपने देवर की शादी के लिए के लिए बैंड बुक कराने आई थी।
हादसे ने उनकी सारी खुशियां छीन लीं। नाती कार्तिक जो अकेला बचा है, जिंदगी से जंग लड़ रहा है। वह किसके सहारे जियेगा, सोच कर उनका बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें