फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नहाते समय किशोर डूबा,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। थाना क्षेत्र के गांव बिरईजोर में मंगलवार की दोपहर तालाब मेें नहाते समय एक किशोर डूब गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव ढूंढ निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिरईजोर निवासी ओमप्रकाश के घर के पास तालाब है। इसमें ग्रामीण अपने मवेशियों को पानी पिलाने लेकर जाते हैं। मंगलवार की दोपहर उनका पुत्र शांति कमल (15) तालाब में नहाने पहुंच गया।
नहाते समय वह गहरे पानी मेें जाकर डूब गया। किशोर के तालाब में डूूबने की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से ढूंढ निकाला। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। प्रभारी एसओ अशोक सिंह ने बताया कि परिजनों ने आरोप से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें