फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ नहाने गया छात्र राम गंगा नदी में डूबा

विज्ञापन
फोटो-15- रामगंगा नदी में युवक की तलाश कराती पुलिस टीम - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के पत्थर पुरवा मजरा बड़ा गांव से गुजरी रामगंगा नदी में शनिवार की दोपहर दोस्तों के साथ नहाने गया एक छात्र डूब गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई। शाम करीब पांच बजे छात्र का शव अरवल थाना क्षेत्र के धनियामऊ गांव के पास मिल गया।
बड़ागांव निवासी बलराम उर्फ बल्लू (14) गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। शनिवार को सुबह वह अपने दोस्तों के साथ गांव के किनारे से निकली रामगंगा नदी में नहाने गया था।
नहाते समय बल्लू गहरे पानी में चल गया। दोस्तों ने उसे डूबता देख घर आकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश शुरू कराई। देर शाम उसका शव मिल गया, बेटे का शव देखकर परिजन चीत्कार मार रोने लगे।
वहीं घर पर कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक बल्लू चार भाई पांच बहनों में सबसे छोटा था। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि छात्र का शव मिल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें