फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगी, धुआं उठा... ठप हो गई आउटगोइंग मशीन

विज्ञापन
फोटो-19- छोटी पिहानी की आउटगोइंग मशीन दुरुस्त करता कर्मचारी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी। सब स्टेशन पर भीषण गर्मी और भारी लोड के चलते छोटी पिहानी फीडर की आउटगोइंग मशीन रविवार को धुआं देकर बंद हो गई। इसके चलते छोटी पिहानी के तकरीबन पांच हजार परिवार के घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

तपिश भरी गर्मी में सब स्टेशन की मशीनें और केबल गर्म हो रहे हैं। इस पर ज्यादा लोड होने के कारण निर्बाध आपूर्ति दे पाना कठिन हो रहा है। रविवार की सुबह सब स्टेशन के छोटी पिहानी फीडर की आउटगोइंग मशीन आग और धुआं देकर बंद हो गई।
इस फीडर से जुड़े घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हुई, तो लोग भीषण गर्मी में बिलबिला उठे। इधर बड़ी पिहानी में भी बार-बार ट्रिपिंग ने लोगों को बेहाल कर दिया। जेई सोमपाल गंगवार ने बताया कि कर्मचारियों की टीम लगातार कार्य कर रही है। शाम तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें