फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन बदमाशों ने सराफ को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। कार से बहन की शादी में शामिल होने भगवंतपुर जा रहे सराफ से बाइक सवार छह बदमाशों ने दो सोने की चेन छीन लीं। आसपास मौजूद लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला रामनगर निवासी मंजेश कुशवाहा सराफा व्यापारी है। मंगलवार शाम उसकी चचेरी बहन की शादी भगवंतपुर स्थित मैरिज लॉन में थी।
पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि वह साढ़े नौ बजे अपने घर की महिलाओं को लेकर शादी में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही वह रामलीला चौराहे के पास पहुंचा, तो दो बाइक सवार छह बदमाशों ने उसकी कार के आगे बाइकें लगा दी।
विज्ञापन

इसके बाद उसे कार से नीचे उतार लिया। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने उसे पीटा और उसके गले में पड़ी दो सोने की चेन छीन कर भागने लगे।
आसपास मौजूद लोगों ने दौड़ाकर एक बदमाश को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष सुनील दत्त कौल ने बताया मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें