फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार के भतीजे को चाकू मारा,तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में एक दुकानदार के भतीजे पर तीन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की चाची ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम बहलोलपुर निवासी कुसुमा सिंह ने दी तहरीर में बताया कि गांव में उसकी दुकान है। इसमें पनीर, दही, घी आदि बेचती हैं। रविवार रात उसका भतीजा रामवीर सिंह दुकान पर पनीर बना रहा था।
इस दौरान गढ़ी गांव निवासी भूरा यादव अपने दो साथियों के साथ आया। तीनों उसके भतीजे को गालियां देने लगे। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

चाकू उसके पीठ और पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर वह लोग उसे लेकर सीएचसी आए।
जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। एक नामजद और दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें