फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात स्कूली वाहन सीज, 12 का किया चालान

विज्ञापन
फोटो-21- स्कूली बहन की जाँच करते एआरटीओ परिवर्तन दयाशंकर सिंह - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। परिवहन अधिकारियों ने शुक्रवार को स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इसमें मानक पूरे नहीं होने पर सात वाहनों को सीज कर थानों में बंद करा दिया। जबकि 12 वाहनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) दयाशंकर और यात्री कर अधिकारी विवेक सिंह टीम के साथ शुक्रवार को स्कूली वाहनों की चेकिंग पर निकले। इस दौरान फिटनेस नहीं मिलने पर सात वाहनों को सीज कर अलग-अलग थानों के सुपुर्द कर दिया।
इसके अलावा कागजात अधूरे मिलने आदि पर 12 वाहनों का चालान किया। एआरटीओ ने चालकों को निर्देश दिए कि वह वाहनों में दोनों तरफ जाली, सीसीटीवी, जीपीएस, फायर सिलिंडर, फार्स्ट एड बाक्स, फिटनेस, बीमा व प्रदूषण आदि नियमों का पालन नियमित रूप से करें। कहा वाहनों में मानक अधूरे होने पर स्कूल संचालक और वाहन मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वाहन चेकिंग अभियान से मानक पूरा नहीं करने वाले स्कूली वाहन चालकों में हड़कंप रहा। एआरटीओ ने बताया स्कूली वाहनों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें