सवायजपुर। तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम राकेश सिंह ने गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए गांवों में तैनात लेखपालों की बैठक बुलाई।
जिसमें कहा कि एक माह में 60 शिकायती पत्र किसानों ने दिए। जिसमें एक्सप्रेस वे निर्माण करने वाली एजेंसी द्वारा उनकी बैनामा भूमि के अतिरिक्त भूमि पर खूटियां लगानी की बात कही गई है।
कई किसानों ने बताया है कि कंपनी को जो भूमि उन्होंने बैनामा की है, उसके अतिरिक्त दूरी तक एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए चिन्हीकरण कर रहे हैं।
क्षेत्रों में तैनात लेखपाल इसकी समीक्षा करें कि किन स्थानों पर गड़बड़ी की जा रही। लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को संबंधित गांवों की जांच कर मामले की रिपोर्ट मांगी है।
कहा यदि कहीं गलत होगा तो जांच आख्या लखनऊ में यूपीडा के अधिकारियों को भेजेंगे। उनसे बात कर किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
कहा कि निर्धारित स्थान पर ही एक्सप्रेसवे का निर्माण होगा। बैठक में तहसीलदार राम नारायण सिंह, नायब तहसीलदार मुकेश सिंह भी मौजूद रहे।