फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में हरदोई के दो बच्चे प्रतिभाग करेंगे

विज्ञापन
फोटो-10- कोच के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे बच्चे - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर। एनसीईआरटी नई दिल्ली में चल रहे राष्ट्रीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता 2022 में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए हरदोई के दो बच्चे प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

इसमें कटियारी के खसौरा गांव के प्रियांश कुमार अपनी टीम के साथ प्रस्तुतीकरण देंगे। प्रतियोगिता में देश भर से करीब 600 बच्चे व उनके कोच प्रतिभाग कर रहे हैं।
जिले से जूनियर वर्ग में प्रियांश कुमार अपने प्रशिक्षक अरविंद कुमार व सीनियर वर्ग में बेहंदर से अभिषेक कुमार वर्मा अपने प्रशिक्षक परशुराम वर्मा के साथ प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

खसौरा गांव की योग कक्षा का संचालन कर रहे डॉ. विद्या प्रकाश ने कहा कि यह गांव और जनपद के लिए गौरव की बात है। गांव की योग कक्षा से कोई बच्चा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है।
यह पहली बार है जब उत्तर प्रदेश से इस प्रकार की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जिले से बच्चों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें