हरदोई। कोरोना कर्फ्यू के दौरान शहर में प्रमुख मार्गों से लेकर सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइजेश का कार्य लगातार जारी है। 30 से अधिक टीमें लगातार काम कर रही हैं। ईओ ने भी सैनिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया।
ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कोरोना से बचाव को लेकर पालिका का सैनिटाइजेशन अभियान जारी है।
शुक्रवार को भी नगर के मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गों, महिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड, सिनेमा रोड, नुमाइश चौराहा, अस्पताल रोड आदि में स्प्रे टैंकरों द्वारा सैनिटाइजेशन कराया गया। इसके अतिरिक्त सभी वार्डों में हैंड स्प्रे मशीन द्वारा सैनिटाइजेशन कराया गया।