फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद सड़क किनारे फेंक कर भागने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। एक गांव निवासी महिला ने दो लोगों पर घर के बाहर से जबरन कार में बैठा कर ले जाने के बाद सवायजपुर व हरपालपुर में कार के अंदर दुष्कर्म करने के बाद उसे हरपालपुर में सड़क किनारे फेंककर भाग जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार देर रात वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इस दौरान पास में मौजूद खम्हरिया गांव निवासी शशि प्रकाश उर्फ शेरू व देवशरन उर्फ विजय कुमार ने उसे जबरन कार में बैठा लिया।
इसके बाद आरोपी उसे सवायजपुर ले गए, जहां सड़क किनारे कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे हरपालपुर ले गए, जहां आरोपियों ने फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि देर रात आरोपी उसे हरपालपुर हाईवे पर गाड़ी से फेंक कर फरार हो गए। उसने किसी तरह परिजनों को सूचना दी, जिस पर परिजन उसे घर लेकर आए।
एसओ राजेश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें