फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू को दरकिनार कर निकले निजी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना कर्फ्यू के चलते गुरुवार को चौराहों पर सख्ती न के बराबर दिखी। प्रमुख चौराहों व मार्गों पर लोग निजी वाहनों से टहलते दिखाई दिए। यह बात और है कि यात्री वाहनों के चक्कर में यात्री भटकते दिखे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर कोरोना कर्फ्यू को सोमवार तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले यह गुरुवार की सुबह सात बजे तक था अब सोमवार की सुबह सात बजे तक है। जिसके चलते कोरोना कर्फ्यू गुरुवार को जारी रहा।
शहर के प्रमुख मार्गों बड़ा चौराहा, सिनेमा रोड, नुमाइश चौराहे के इर्द गिर्द लोग अपने वाहनों से खूब आते जाते दिखे लेकिन यात्री वाहनों की तलाश में लोग भटकते दिखे।
विज्ञापन

इधर ईओ नगर पालिका रवि शंकर शुक्ल का कहना है कि अब सोमवार की सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। बिना काम निकलने वालों का चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें