फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस ने बाइक में टक्कर मारी, चार घायल

विज्ञापन
फोटो-02- घटनास्थल पर जमीन पर पड़े घायल - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र में रूपापुर मार्ग पर निजामपुर पुलिया के पास बृहस्पतिवार दोपहर एक निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किशोरी समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पीएचसी भिजवाया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बेहटा-बेहटी गांव निवासी राम लड़ैते (40) अपनी पत्नी सीला देवी (38) पुत्री राम कुमारी (10) और भांजे योगेश (18) निवासी भूड़पुरवा लाल पालपुर हरदोई के साथ बाइक से दौलतियापुर रिश्तेदारी में गया था।
बृहस्पतिवार दोपहर सभी बाइक से वापस लौट रहे थे। निजामपुर पुलिया के पास रूपापुर की ओर से आई एक निजी बस ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

चालक बस खड़ी करके फरार हो गया। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए पीएचसी भिजवाया। डॉक्टरों ने राम लड़ैते, सीला देवी, राम कुमारी की नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि बस पकड़ ली गई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें