फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनामा करने के बाद कब्जा न देने पर लगाई फटकार

विज्ञापन
फोटो-14- शाहाबाद थाने में समाधान दिवस पर फरियाद सुनते जिलाधिकारी अविनाश कुमार एसपी राजेश द्विवेदी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। थाना बेहटा गोकुल व शाहाबाद में थाना दिवस में पहुंचे डीएम अविनाश कुमार और एसपी राजेश द्विवेदी फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल में बैनामा करने के बाद कब्जा न देने की शिकायत आई तो अफसर दंग रह गए। डीएम ने मौके पर शिकायत का निस्तारण कराते हुए हिदायत दी कि यदि आगे शिकायतकर्ता को परेशान किया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
ग्राम बेहटा गोकुल निवासी जसवंत ने डीएम को बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से उसने पिछले साल भूमि का बैनामा कराया था। जिसके बाद उस व्यक्ति ने दूसरे को भूमि बेेंचने की बात कहते हुए भूमि पर कब्जा देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जमीन बेचने वाले व्यक्ति को थाने बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। नायब तहसीलदार मुनीष कुमार और थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि पुलिस बल के साथ जाकर शिकायतकर्ता को जमीन पर कब्जा दिलाएं।
बेहटा गोकुल में 17, शाहाबाद में 13 शिकायतें आईं। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि पर कब्जों, अपराधों को रोकने के लिए संयुक्त रूप से टीम बनाकर नियमित अपने क्षेत्र का भ्रमण करें।
कछौना कोतवाली में सीओ विकास जायसवाल के सामने छह शिकायतें आईं। उन्होंने संबंधित अफसरों को निस्तारण के निर्देश दिए। कोतवाल संदीप सिंह व अन्य रहे।
संडीला कोतवाली में तहसीलदार अंबिका चौधरी ने शिकायतें सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। पाली में नायाब तहसीलदार मनोज कुमार और थानाध्यक्ष सुनील कुमार के सामने 10 शिकायतें आईं।
एक का निस्तारण मौके पर हो सका। मल्लावां में तहसीलदार राजीव यादव के सामने 20 शिकायतें आईं। हरपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम सवायजपुर राकेश सिंह व सीओ अशोक कुमार त्रिपाठी के सामने अरवल थाने में 12 शिकायतें आई।
उन्होंने थानाध्यक्ष राजपाल सिंह को निस्तारण कराने के निर्देश दिए। हरपालपुर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक के सामने 19 शिकायतें आईं।
इसमें तीन राजस्व विभाग व एक पुलिस विभाग की शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। हरियावां प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली में एसडीएम दीक्षा जैन के सामने 22 शिकायतें आईं।
इनमें से तीन का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। बेनीगंज में एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह के सामने 30 शिकायतें आईं। उन्होंने चार का मौके पर ही निस्तारण करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें