फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त बर्फ नहीं देने पर पुलिसकर्मी ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि की मुफ्त में बर्फ न देने पर थाने बुलाकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने वीडियो जारी कर बीजेपी जिला नेतृत्व से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी राजा भैय्या बेहंदर द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य मनीषा गुप्ता के भाई हैं। इसके साथ ही जिला पंचायत प्रतिनिधि व बम भोले कांवर कमेटी के अध्यक्ष हैं। कासिमपुर थाना के सामने उनकी चाट व कोल्ड ड्रिंक की दुकान है।
राजा भैय्या ने बताया की शुक्रवार दोपहर दो बजे कासिमपुर थाने में पीआरवी पर तैनात एक सिपाही उनकी दुकान पर सादी वर्दी में बर्फ लेने आया। उस समय दुकान पर राजा भैय्या के बड़े भाई मौजूद थे।
विज्ञापन

मुफ्त में बर्फ न देने पर सिपाही ने उनके भाई को गालियां दी। आरोप है कि थाने पर बुलाकर राजा भैय्या को सिपाहियों ने पीटा। पीड़ित ने वीडियो जारी कर न्याय की गुहार लगाई है।
प्रभारी एसओ संजय सिंह ने बताया कि पीआरवी पर तैनात एक सिपाही से दुकान पर ही विवाद हुआ था। थाने पर पिटाई का आरोप गलत है। मामले में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें