फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बाजार देख पुलिस ने फटकारे डंडे, दुकान छोड़ भागे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना कर्फ्यू के दौरान भीड़ जमा होने की भनक लगते ही कोतवाल मय फोर्स के शहर की सदर बाजार के अंदर पहुंच गए। जहां साढ़े 11 बजे के बाद भी दुकानें खुली मिलीं तो दोपहिया वाहन पर भी तीन तीन सवारियां जाती दिखीं।
विज्ञापन

यह देखकर आखिरकार पुलिस को डंडे फटकारने पड़ गए। कोतवाल ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर 42 हजार का चालान किया।
कोरोना कर्फ्यू बढ़ाए जाने के बाद आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को सुबह सात बजे से सुबह 11 बजे तक खोलने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद सदर बाजार में किराना व सब्जी आदि की दुकानें लगने लगीं।
यही नहीं 11 बजे निर्धारित समय के बाद भी दुकानें खुलने लगीं। इसकी सूचना कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव को लगी तो मंगलवार को वह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

वहां भीड़ देखकर पुलिस ने डंडे फटकारने शुरू किए तो कई दुकानदार अपनी खुली दुकान छोड़ के भाग निकले। कोतवाल ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदार, ग्राहक, बिना मास्क लगाए लोगों, दोपहिया वाहनों पर तीन से चार सवारियों का चालान काटा गया। कुल 42 हजार का चालान काटा गया व सभी को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
भइया मारो न, अब नहीं निकलेंगे
चौराहे छोड़ कर पुलिस कर्मी मंगलवार को सड़कों पर भी निकल पड़े। जहां आते जाते वाहन सवारों को रोककर उनके निकलने का कारण पूछा गया और बेवजह निकलने वाले लोगों को पुलिस ने डंडा फटकार सख्त हिदायत भी दी।
पहले यह बताओ, किसकी अनुमति से निकले
दोपहिया व चौपहिया वाहनों के अलावा ई रिक्शा चालकों को भी रोक कर आने जाने का कारण पूछा गया। ई रिक्शा चालकों के पास कोई जवाब न होने पर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें