फोटो-09- पुस्तकालय में मृतक के शव को लेकर जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : HARDOI
हरदोई। बीएसए कार्यालय के पास बने पुस्तकालय परिसर में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव शहतूत के पेड़ में अंगोछे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को तलाशी के दौरान मृतक की जेब मेें मिले आधार कार्ड में लिखे पते पर परिजनों को सूचना दी।
कोयलबाग कालोनी निवासी रवेंद्र (38) शराब पीने का लती था। मंगलवार की सुबह बीएसए कार्यालय के पास स्थित पुस्तकालय परिसर में पीछे शहतूत के पेड़ मेें अंगोछे के फंदे से उसका शव लटका मिला।
पीछे की तरफ गए कर्मचारियों ने शव लटका देखा। कर्मचारियों के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई। कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर जेल चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सूचना मिलने पर मृतक के भाई महेंद्र कुमार अन्य परिजनों के साथ मौके आ गए। भाई ने आरोप से इंकार कर शराब के नशे में फांसी लगाकर भाई के जान देने की बात कही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि युवक ने खुदकुशी की है।
फोटो-10- मृतक रावेंद्र कुमार की फाइल फोटो- फोटो : HARDOI