hardoi news,Pickup tramples bike rider, dies
- फोटो : HARDOI
पिहानी। हरदोई-पिहानी मार्ग पर ग्राम महिलरा के पास बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंडितपुरवा निवासी वीरू (30) बुधवार की दोपहर बाइक से पिहानी की तरफ से जा रहा था। रास्ते मेें पिहानी-हरदोई मार्ग पर मलिहरा गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही बाइक सवार वीरू सड़क पर गिर गया।
इसके बाद पिकअप ने उसे रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
हादसे में सिर के बल सड़क पर गिरने से हेलमेट टूट गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस को तलाशी के दौरान मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड, वोटर आईडी में लिखे पते पर परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि पिकअप के नंबर के जरिये चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।