फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक पुलिस पहुंची बिलग्राम,उड़ाई सराफा दुकानदारों की नींद

विज्ञापन
hardoi news,Haryana Police reached Bilgram to recover stolen silver - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बिलग्राम (हरदोई)। हरियाणा के रोहतक स्थित पायल के कारखाने से चोरी की गई 15 किलो चांदी बरामद करने बुधवार सुबह रोहतक पुलिस ने कस्बे के सराफा व्यापारियों के यहां छापे मारे।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी से चांदी खरीदने वाले सराफा की पहचान भी कराई। इस कारण पूरे दिन व्यापारी परेेशान रहे। दोपहर बाद पुलिस आरोपी को लेकर सांडी चली गई। तब दुकानदारों ने राहत की सांस ली।
सांडी थाना क्षेत्र के सहिजना गांव निवासी एक युवक हरियाणा के रोहतक स्थित पायल बनाने के कारखाने में काम करता था। दो माह पूर्व वह कारखाने से 15 किलो चांदी चुरा कर भाग आया था।
विज्ञापन

रोहतक पुलिस ने उसे दबोच लिया था पर चांदी नहीं बरामद हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने बिलग्राम कस्बे में एक सराफा की दुकान पर चांदी गिरवीं रखने की बात कही थी।
बुधवार की सुबह रोहतक पुलिस एक कार से आरोपी को लेकर मोहल्ला मंडई पहुंची। वहां पर आरोपी के बताए पते पर दुकानदार के पास पहुंची।
आरोपी ने दुकानदार को देखकर पहचानने से इंकार कर दूसरे दुकानदार का नाम बता दिया। पुलिस ने एक-एक करके कई दुकानदारों को बुलाकर पहचान कराई।
आरोपी ने सभी को पहचाने से इंकार कर दिया। इस बीच आरोपी पुलिस व दुकानदारों को दो घंटे बातों में उलझाए रहा। आखिर में चांदी बरामदगी में असफल रोहतक पुलिस आरोपी को लेकर सांडी चली गई।
आरोपी के जाने के बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि चांदी बरामदगी के लिए रोहतक पुलिस ने दुकानदारों से पूछताछ की है। नियमानुसार रोहतक पुलिस का सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें