फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाम के पेड़ और सीमेंटेड बेंच बढ़ाएंगी सल्लिया रोड की खूबसूरती

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद स्वीकृति की मुहर लगी। चेयरमैन हाजी जमाल साजिद ने नव निर्मित पिहानी-जेबीगंज मार्ग का पाम के पेड़ों और सीमेंटेड बेंचों के जरिये सुंदरीकरण कराए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने बस स्टैंड पर सेल्फी प्वाइंट बनवाए जाने पर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में ईओ अहिबरन लाल ने पालिका क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का हवाला देते हुए चेयरमैन व पालिका बोर्ड को इसका श्रेय दिया। चेयरमैन ने शिष्टाचार के रूप में प्रति बैठक पर मिलने वाली 15 हजार की रकम को अपने पिता स्व.हाजी साजिद की परंपरा को कायम रखते हुए लेने से मना कर दिया।
चेयरमैन ने दोहराया कि अपने शेष कार्यकाल को स्वर्णिम बनाना उनका लक्ष्य है। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के उपभोग पर सभी ने अलग-अलग सुझाव दिए। सभासद अवधेश रस्तोगी ने बैठक कक्ष को एसी लगवाकर और बेहतर बनाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

जिस पर चेयरमैन ने पहले प्रत्येक सड़क की हालत बेहतर बना लेने की बात कही। सदन ने इस पर सहमति जताई। समय समय पर अतिक्रमणकारियों पर प्रभावी कार्रवाई करते रहने, पालिका की संपत्तियों की चौहद्दी सहित बोर्ड लगाए जाने की बात पर सहमति बनी।
बैठक में विमलेश तिवारी, शानू सिंह, मनोज मिश्रा, लल्लू कुरैशी, मतलूब अंसारी, अवधेश रस्तोगी, अभिषेक शुक्ला, सुरेश बाल्मीकि, अलाउद्दीन कुरैशी, आबिद रजा, डॉ मुजाविर हुसैन जैदी, मुन्नू लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
नर्सिंगहोम से सफाई का शुल्क लेगी पालिका
नगर पालिका की आमदनी बढ़ाने के लिए क्षेत्र के सभी नर्सिंग होम की सूची मंगवा कर उनसे सफाई के बदले शुल्क वसूलने का प्रस्ताव बैठक में रखा गया। इस प्रस्ताव पर बोर्ड ने सहमति की मुहर भी लगा दी है। सभासद राजीव गुप्ता ने भी शिष्टाचार राशि नहीं लेने की घोषणा की। उन्होंने अतिक्रमण हटाओ अभियान पर कहा कि पहले दुकानदारों को वेंडिंग जोन उपलब्ध कराए जाने का वादा पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें