फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के सदमे में वृद्घ ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के जामूझाला गांव में बेटे के फांसी लगाकर खुदकुशी करने के सदमे में वृद्ध पिता ने मंगलवार की देर शाम फांसी लगाकर जान दे दी। गांव के बाहर पेड़ में अंगोछे के फंदे से उसका शव लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

ग्राम जामू झाला निवासी बाबूराम (65) ने मंगलवार की देर शाम गांव के बाहर पेड़ मेें अंगोछे के फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खेतों तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटका देख परिजनों को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों ने बताया तीन माह पहले मृतक के बड़े बेटे रजनीश ने आत्महत्या कर ली थी। बेटे की मौत के बाद से बाबूराम काफी परेशान रहता था।
विज्ञापन

बेटे के सदमे में उसने जान दे दी। मृतका के दो बेटे और हैैं। पुलिस ने परिजनों सेे पूछताछ कर शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि वृद्ध के मानसिक रूप से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें