फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा की दुकानों पर पहुंच अधिकारियों ने जानी हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोविड-19 वैश्विक महामारी को देखते हुए जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने शहर के 11 मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया और वहां मौजूद ग्राहकों से भी बात की।
विज्ञापन

कहीं भी एमआरपी से ऊंचे दामों में दवा की बिक्री होते नहीं पाई गई। डीएसओ ने बताया कि निरीक्षण में विक्रय मूल्य के साथ थर्मामीटर, पल्स आक्सीमीटर, डक्सामेथासोन, मिथाईल प्रेडनीसोलोन, डाक्सीसाईक्लोन व आईवरमेक्टेन की उपलब्धता की भी जांच की गई।
जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रकाश दवा स्टोर पिहानी चुंगी, सरोज किराना स्टोर, अवस्थी जनरल स्टोर, नारायण फार्मा मेडिकल स्टोर, मां वैष्णों किराना स्टोर, शर्मा मेडिकल स्टोर, अभिषेक मेडिकल स्टोर, दुबे मेडिकल स्टोर, संजीव मेडिकल स्टोर, तिवारी मेडिकल स्टोर व पंकज किराना स्टोर का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही उप जिलाधिकारी सवायजपुर, बिलग्राम व तहसीलदार संडीला ने भी किराना तथा मेडिकल की दुकानों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि अधिकतर किराना स्टोरों पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बाहर ग्राहकों के लिए गोले नही बनाये गए थे।
मौके पर सभी किराना व मेडिकल स्टोर संचालकों को बिना मास्क के खाद्य पदार्थ व दवाओं का वितरण न करने के साथ ही दो गज की दूरी पर गोला बनाकर ग्राहकों को निर्धारित मूल्य पर खाद्य पदार्थ व दवा बिक्री करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण में चीनी, आटा, चावल, दाल, सरसों का तेल सहित समस्त खाद्य पदार्थ उचित मूल्य पर बिकते हुए मिला। इसके साथ ही मेडिकल स्टोरों पर एमआरपी के अनुसार दवाएं बिकती मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें