फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ली शपथ: हिंसा और आतंकवाद का डटकर करेंगे विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आतंकवाद विरोधी दिवस पर एसपी ने पुलिस कार्यालय में पुलिस कर्मियों को आतंकवाद व विघटनकारी शक्तियों के खिलाफ एक जुट होकर लड़ने व देश को आतंकवाद से मुक्त कराने की शपथ दिलाई। कोतवाली बेनीगंज, संडीला व अतरौली समेत अन्य थानों में भी पुलिस कर्मियों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह अनुराग वत्स ने पुलिस कार्यालय में कर्मियों को आतंकवाद व हिंसा का विरोध करने एवं विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई और पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाया।
पुलिस कर्मियों ने शपथ को दोहराते हुए कहा कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं। निष्ठा पूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार की हिंसा एवं आतंकवाद का डटकर विरोध करेंगे।
विज्ञापन

मानव जाति के सभी वर्गों के बीच आध्यात्मिक, सामाजिक व धार्मिक सूझबूझ कायम करते हुए मानव जीवन को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से पूरी ताकत से लड़ कर मात देंगे।
बेनीगंज प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली परिसर में इंस्पेक्टर क्राइम इरशाद त्यागी ने पुलिसकर्मियों को आतंकवाद से लड़ने की शपथ दिलाई। संडीला प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली परिसर में कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र ने पुलिस कर्मियों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की शपथ दिलाई।
यहां चौकी इंचार्ज संजय सिंह, बस अड्डा चौकी इंचार्ज वीके शर्मा, एसआई एके सिंह, योगेंद्र सिंह व मंगल देव पांडे आदि मौजूद रहे। भरावन प्रतिनिधि के अनुसार अतरौली थाना परिसर में प्रभारी एसओ सोनू राजौरा ने पुलिस कर्मियों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की शपथ दिलाई। इस मौके पर एसआई रमाशंकर, परवीन जादौन, सुखराज सिंह, संजय सिंह, दीवान शशिकांत व आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें