फोटो-11- मारपीट में घायल हुई चांदनी
- फोटो : HARDOI
संडीला। अतरौली थाना क्षेत्र के बेगमगंज गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता ने ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायके पहुंचकर संडीला कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
संडीला कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज गांव निवासी चांदनी की शादी 13 दिसंबर 2021 को अतरौली के सिकरोहरी निवासी रामकिशोर के साथ हुई थी। शादी में पिता ने सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुुराली संतुष्ट नहीं थे।
वह दहेज में सोने की चेन, बुुलेट की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर सोमवार की शाम पति के साथ मिलकर ससुरालियों ने राड व डंडे से उसकी पिटाई कर दी।
इसके बाद उसे घर से निकाल दिया था। किसी तरह उसने मायके पहुंचकर आप बीती सुनाई। मंगलवार की शाम पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने पति रामकिशोर, सास कुसमा, जेठानी कलावती, देवर बउआ, ममेरे ससुर रमेश व कमलेश के विरुद्घ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल वेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।