फोटो-10-असलहों का प्रदर्शन करते युवक
- फोटो : HARDOI
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के युवकों की सोशल मीडिया पर असलहों के लहराने की तस्वीर वायरल हो रही है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
वायरल तस्वीर थाना क्षेत्र के सहुआपुर निवासी राहुल दीक्षित व उसके साथियों की बताई जा रही हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक वायरल फोटो 29 अक्तूबर 2013 की शाहजहांपुर की है।
उस समय राहुल व उसके साथी शाहजहांपुर में पढ़ाई कर रहे थे। ये सभी असलहे लाइसेंसी हैं। इस संबंध में राहुुल ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से नकली अकाउंट बनाकर पुरानी फोटो को वायरल कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि जिसने फोटो वायरल की है। उसकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।