फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ में कार्रवाई की मांग लेकर धरने पर बैठे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

विज्ञापन
फोटो-25- धरने पर बैठे भाकियू के कार्यकर्ता - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। अतरौली थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई 10 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए भाकियू लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान का बुधवार रात पुलिस से विवाद हो गया। इसके बाद वह थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। देर रात सीओ के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

11 मई को एक गांव में 10 में वर्षीय बालिका गांव के ही गोलू पुत्र राजेश यादव ने छेड़छाड़ की थी। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस दो दिन टरकाती रही। सीओ के हस्तक्षेप के बाद 13 मई को मामला दर्ज हुआ।
इसके बाद से आरोपी युवक के परिजन रोजाना पीड़िता के घर जाकर सुलह करने का दबाव बना धमकी दे रहे हैं। इस डर के कारण पीड़िता व उसका पिता एक सप्ताह से घर से नहीं निकले।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी जानकारी पर बुधवार शाम भाकियू लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुलिस से बात करने थाने पहुंचे थे।
जहां एसएसआई हरिनाथ यादव ने उन्हें धक्का मारकर थाने से बाहर निकाल दिया। उन्होंने एसएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाना परिसर में दरी बिछाकर कार्यकर्ताओं के साथ धरना शुरू कर दिया।
एसएसआई हरिनाथ यादव का कहना है कि मामला दर्ज कर मेडिकल कराया गया है। मजिस्ट्रेट के समक्ष बालिका के बयान होने शेष हैं। भाकियू के पदाधिकारियों पर उन्होंने अभद्रता का आरोप लगाया। देर रात सीओ महावीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक की 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें