फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने विवादित भूमि पर निर्माण रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। कस्बे के करावां तिराहे पर स्थित विवादित भूमि पर माप करवा कर शुरू कराए गए निर्माण को कुछ लोगों के एतराज के बीच नगर पालिका परिषद ने रुकवा दिया।
विज्ञापन

करावां तिराहे के निकट स्थित एक विवादित भूमि को एक पक्ष कब्रिस्तान तो दूसरा पक्ष आम भूमि बता रहा है। इसे लेकर नंबर का विवाद है। पूर्व में इस भूमि पर हुई कब्जे की कोशिश एक समुदाय के लोगों के जमा होने के बाद नाकाम हो गई थी।
इसके बाद से इस पर मुकदमा चल रहा है। मंगलवार को इस भूमि पर कानूनगो व लेखपाल ने पैमाइश की, फिर जमीन पर कब्जे के लिए पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य शुरू हो गया। इससे कब्रिस्तान बताने वाले पक्ष ने एतराज जताना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच नगर पालिका परिषद ने बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराने पर नोटिस जारी कर कार्य रोकने के आदेश दिए हैं। नोटिस के बाद पुलिस ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।
कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि तहसील कर्मियों के जरिये की गई नाप के बाद निर्माण शुरू हुआ था। जिसे नगर पालिका के कहने पर फिलहाल रोक दिया गया है।
तहसीलदार नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह स्वयं नाप करने नहीं गए थे। नाप के लिए कानूनगो व लेखपाल को भेजा गया था। एतराज करने वाले पक्ष के मौलाना उमर कासमी का कहना है कि यह जमीन कब्रिस्तान की है।
नंबर की लड़ाई में कब्रिस्तान पर कब्जे की कोशिश की जा रही थी, जिसे पहले भी रोका गया था। निर्माण कराने वाले पक्ष का कहना है कि भूमि उन्होंने खरीदी थी, जिसकी पैमाइश के बाद निर्माण कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें