फोटो-03- मृतक उदन की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
कछौना। गांव समसपुर में घर को आने वाली विद्युत केबल टूटकर लोहे के गेट पर गिर गई। इसके करंट की चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव समसपुर में कुछ दिन पहले ट्रांसफार्मर जल गया था। गुरुवार को ट्रांसफार्मर बदल कर विद्युत आपूर्ति चालू की गई। गांव निवासी ऊदन के घर आने वाली विद्युत केबल टूटकर गेट पर गिर गई थी।
विद्युत आपूर्ति चालू होने पर गेट पर करंट आ गया। इसकी जानकारी घर के बाहर बैठे ऊदन (50) को नहीं थी। घर के अंदर से आ रही ऊदल के छोटे भाई नवल किशोरी की पत्नी छुटकी ने गेट को पकड़ा, तो उसे करंट लग गया।
वह चीख पड़ी, उसकी चीख सुनकर बाहर बैठा ऊदन अंदर की ओर भागा। उसने जैसे ही गेट को पकड़ा, तो वह भी करंट लगने से वहीं गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस बीच पड़ोसी वहां पहुंच गए, उन्होंने सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। घटना की सूचना पर बिजली कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक लोग घर के बाहर ही खड़े रहे।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।