फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पति के साथ तीन दिन पूर्व मायके आई विवाहिता का शव रविवार सुबह बरामदे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पति से विवाद होने से क्षुब्ध होकर बेटी के जान देने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव जगरौली निवासी शैलेंद्री (20) की शादी दो माह पूर्व भड़ायल निवासी देवेंद्र के साथ हुई थी। गुरुवार को वह पति के साथ मायके आई थी। पिता रामपाल के मुुताबिक शनिवार रात बेटी-दामाद छत पर सो रहे थे।
रात मेें दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद दोनों शांत होकर सो गए। रविवार सुबह बेटी शैलेंद्री का शव बरामदे की छत में लगे कड़े में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

पिता ने पति से विवाद होने से क्षुब्ध होकर बेटी के जान देने की बात कही। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें