फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: घर के बरामदे में तमंचे से गोली मारकर छात्र ने की आत्महत्या, परिजनों ने बताई ये बात

Sun, 03 Jul 2022 12:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

कानपुर में छात्र की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के हरपालपुर में अरवल थाना क्षेत्र के नंदना गांव में रविवार सुबह 11वीं कक्षा के छात्र ने खुद को गोली मार ली। गोली दाईं कनपटी पर लगी है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से अवसाद ग्रस्त था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


अरवल थाना क्षेत्र के नंदना गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (18) पुत्र अलवर सिंह श्रीमऊ के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं का छात्र था। रविवार सुबह घर के अन्य सदस्य खेत पर गए थे। उसी वक्त वीरेंद्र ने दो मंजिल मकान के बरामदे में तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली उसके दाईं कनपटी में लगी। जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा।

गोली की आवाज सुनकर मकान के नीचे खाना बना रही उसकी मां व पड़ोसी दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर थानाध्यक्ष अरवल छोटेलाल, एसआई धारा सिंह, एसआई मोहनलाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष अरवल छोटेलाल ने बताया कि मृतक के पिता ने तहरीर में वीरेंद्र के कुछ दिनों से अवसाद ग्रस्त होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें