फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवादों को रजिस्टरों में दर्ज कर बनाएं कुंडली

विज्ञापन
फोटो-10- पुलिस लाइन सभागार में क्राइम मीटिंग करते पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। गांवों में होने वाले भूमि संबंधी विवादों का रजिस्टर थाना वार तैयार करें। इन रजिस्टरों में विवाद संबंधी पूरा ब्योरा दर्ज किया जाए। ताकि किसी भी घटना पर अंकुश लगाया जा सके। यह बात रविवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा करते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने थाना प्रभारियों से कही।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि गोकशी के मामलों में सख्त कार्रवाई करें। इसके साथ ही हत्या, लूट, चोरी की वारदातों पर भी अंकुश लगाएं। थानों में आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण करें। भूमि विवादों को राजस्व टीम के साथ जाकर सुलझाएं।
कहा कि भूमि विवादों की जानकारी रखने के लिए रजिस्टर बनाएं। जिसमें संबंधित पक्षों का ब्योरा दर्ज करें। ताकि जरूरत पड़ने पर अपडेट मिल सके। कच्ची शराब व मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्णतया रोक लगाएं।
विज्ञापन

गैंगस्टर के मुकदमों में जेल गए अपराधियों की अवैध धन से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई करें। बैठक में एएसपी पूर्वी अनिल कुमार सिंह, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह, सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें