ेटो-27- उपकेंद्र पर विद्युत उपकरणों की जांच करते अधिकारी
- फोटो : HARDOI
पाली। भगवंतपुर विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन खराब होने से 215 गांवों के लोग 13 घंटे तक गर्मी व उमस के कारण परेशान रहे। रविवार दोपहर मशीन ठीक होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
उपकेंद्र में शनिवार रात करीब 12 बजे 16 केवीए टू-फेस 11 हजार लाइन का ट्रांसफार्मर फुकने से विद्युत उपकेंद्र करने वाली इनकमिंग मशीन खराब हो गई।
इसके साथ ही कई उपकरण भी फुंक गए। ऐसे में उपकेंद्र से जुड़े 215 गांवों की बिजली गुल हो गई। पूरी रात किसी तरह लोगों ने उमस में काटी लेकिन सुबह भी बिजली नहीं आई।
ऐसे में लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ा। सुबह से ही लोग पानी के लिए हैंडपंपों पर लाइन लगाए नजर आए। इधर उपकेंद्र ठप होने की जानकारी पर विद्युत कर्मियों ने इनकमिंग मशीन की मरम्मत का काम शुरू किया। रविवार दोपहर एक बजे के आसपास मशीन ठीक हो सकी। इसके बाद बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली।