फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के पांच किलो चांदी के जेवरात बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। लूट के आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पांच किलो चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मुचुवापुर निवासी उमेश कुमार की राघौपुर चौकी क्षेत्र के गांव बल्लीपुरवा मटियामऊ में सराफ की दुकान है। 5 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे वह दुकान बंद करके परिवार के ही रहने वाले बबलू के साथ बाइक से घर जा रहे थे।
मटियामऊ तेरवाकुल्ली मार्ग पर मजार से कुछ दूर पर कुछ लोगों ने असलहा लगाकर उसने करीब 15 किलो चांदी लूट ली थी। घटना में पुलिस पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने जेल से रूबील उर्फ रूबीन निवासी मटियामऊ को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर दोपहर को गौसापुर गांव के निकट स्थित एक बाग से लूटे गए पांच किलो चांदी के जेवरात बरामद कर किए। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि आरोपी को फिर से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें