मल्लावां। लॉकडाउन के दौरान दुकान खोलकर भीड़ एकत्र करने के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन व महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम सूचना मिली कि कस्बे में कई जगह पर लोग लॉकडाउन के दौरान दुकान खोलकर सामान की बिक्री कर रहे हैं।
इस पर पुलिस ने जांच की। तो कस्बे के मोहल्ला गंगारामपुर में मोहम्मद साकिर, मोहल्ला भगवंतनगर में मोहम्मद जमीर, हरिप्रसाद, मोहम्मद ईस्माइल, बंदीपुर में मुकेश, मोहिउद्दीनपुर में प्रेम, पठान टोला में सलीम, यूनुस, व मल्लावां में गुड्डू की दुकान खुली मिली।
ह्य दुकानों पर कई लोग एकत्र मिले, इस पर पुलिस ने सभी दुकानें बंद करा दीं। इन 9 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन व महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।