फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में 14 जमातियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार और गुरुवार को पुलिस की नजर में आए कुल 14 जमातियों के विरुद्ध लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। इन सभी पर गैर जनपदों और प्रदेशों से आने के बाद भी स्थानीय प्रशासन को सूचना न देने और क्वारंटीन न कराने का भी आरोप है।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली पुलिस ने बुधवार को कस्बे के कुछ मोहल्लों और गांवों में जमात से शामिल होकर लौटे लोगों की जानकारी जुटाई थी। इनमें से एक टड़ियावां थाना क्षेत्र का मूल निवासी है, जबकि बाकी सभी पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ही हैं। पिहानी कोतवाल सूर्यप्रकाश शुक्ला ने बताया कि इन सभी के विरुद्ध लॉकडाउन तोड़ने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि गैर जनपदों/प्रदेशों से आने वाले लोग खुद के बारे में सूचना दें और क्वारंटीन में रहें। इसके बावजूद लोग लापरवाही कर रहे हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें