बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम कसियापुर में संदिग्ध हालात में एक मजदूर की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी पर जहर खिलाकर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा है।
ग्राम कसियापुर न निवासी जगेंद्र पाल (40) नोएडा मेें मजदूरी करता था। एक माह पूर्व वह गांव आया था। शुक्रवार की शाम संदिग्ध हालात में उसकी तबीयत बिगड़ गई।
परिजनों ने उसे जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया। डहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहली पत्नी जगरानी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसके पति ने हरियावां के सियूूरी गांव निवासी बेबी के साथ दूसरी शादी की थी।
वह उसको साथ लेकर नोएडा चला गया था। उसने दूसरी पत्नी पर जहर खिलाकर पति की हत्या करने की आशंका व्यक्त कर थाने में सूचना दी।
वहीं दूसरी पत्नी ने डायरिया से ग्रसित होने के कारण पति की मौत होने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।